कापी) छह निहंग सिंह एक दिन के पुलिस रिमांड पर
जागरण संवाददाता, अमृतसर : बी ब्लाक मैदान में गत शुक्रवार दो निहंग सिंह जत्थेबंदियों के बीच हुई हिंसक
जागरण संवाददाता, अमृतसर : बी ब्लाक मैदान में गत शुक्रवार दो निहंग सिंह जत्थेबंदियों के बीच हुई हिंसक झड़प के आरोप में थाना इस्लामाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए छह निहंग सिंहों को शनिवार अदालत में पेश किया गया। अदालत ने सभी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
गौर हो कि गत शुक्रवार बी ब्लाक इस्लामाबाद स्थित गुरुद्वारा शहीद गंज साहिब के साथ सटे मैदान में विभिन्न जत्थेबंदियों के निहंग सिंह दीवाली मेला मनाने के लिए आए थे। इसी दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हुई थी व जमकर हथियारों का प्रयोग हुआ था। टकराव के दौरान निहंग सिंहों के अलावा मेला देखने आए बाहरी लोग भी गोलियां लगने से घायल हो गए थे। थाना इस्लामाबाद में तरना दल के मुखी जत्थेदार बाबा मेजर सिंह की शिकायत पर नौ निहंग सिंहों के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस मामले में जत्थेदार बाबा शेर सिंह गुट से संबंधित छह निहंग सिंहों को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। ड्यूटी मेजिस्ट्रेट शमिंदर सिंह की अदालत ने इन सभी का एक दिन का पुलिस रिमांड प्रदान किया है।
पुलिस ने गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह लुधियाना निवासी बाबा शेर सिंह तथा उनके दो बेटों अजीत सिंह व भूपिंदर सिंह के अलावा प्रीतम सिंह, लाल सिंह सभी निवासी तारागढ़ तलावां जंडियाला गुरु तथा मालेरकोटला के गांव बूरा गुज्जरां निवासी दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया था।