शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना भिंडी सैदा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खि
जागरण संवाददाता, अमृतसर : थाना भिंडी सैदा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव छन्न घोगा में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने पुलिस को शिकायत की है कि गांव खुश पुर निवासी नानक सिंह के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार सितंबर को नानक सिंह उसे मोटरसाइकिल पर बिठा कर अपने साथ ले गया। उससे शादी का वादा किया और पूरी रात उसके साथ दुष्कर्म किया। अगले दिन जब उसने शादी करने को कहा तो नानक सिंह ने कहा कि वह पहले से शादीशुदा है। उसके दो बच्चे हैं। इसलिए वह उसके साथ शादी नहीं कर सकता। ऐसा करके आरोपी ने उससे धोखा किया है। थाना भिंडी सैदा पुलिस ने मामले की जांच की। मामले की जांच के बाद मंगलवार को आरोपी नानक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।