दुकान खाली करने के लिए दी धमकी
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 07:49 PM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 07:49 PM (IST)
अमृतसर : रिटेल क्लाथ मर्चेट्स एसोसिएशन के प्रधान अशोक सहगल ने एक व्यक्ति राजेश कपूर द्वारा एसोसिएशन के सदस्यों को धमकियां देने पर पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। प्रधान अशोक सहगल ने बताया कि फर्म मैसर्ज लिबास व फर्म मैसर्ज बीके टेलर कटड़ा जैमल सिंह उनके सदस्य हैं। वह दोनों फर्म बतौर किराएदार आबाद है। परंतु राजेश कपूर नामक व्यक्ति दोनों फर्मो के मालिकों को जब्री दुकानें खाली करने के लिए धमकियां दे रहा है। दुकानें खाली न करने की सूरत में झूठे मामले दर्ज करने की भी धमकियां दे रहा है। राजेश कपूर ने उक्त फर्मो पर अदालत में केस दायर कर रखा है। फिर भी उक्त फर्म मालिकों को नाजायज परेशान किया जा रहा है। सहगल ने पुलिस कमिश्नर से अपील की है कि राजेश कपूर को निर्देश दिए जाएं कि उक्त दोनों फर्म की काबिज दुकान पर नाजायज कब्जा करवाने की कोशिश न करे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें