जनकल्याण रोजगार केंद्र की स्थापना
By Edited By: Published: Tue, 29 Jul 2014 10:20 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jul 2014 10:20 PM (IST)
जागरण न्यूज नेटवर्क, अमृतसर : जन कल्याण संगठन व परिवार परामर्श केंद्र की ओर से गोद लिए हुए कलर गांव में आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई मशीनें देकर फ्री जन कल्याण रोजगार केंद्र की स्थापना की। इस केंद्र में सिलाई कढ़ाई आदि के साथ अन्य हस्तकलाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान डायरेक्टर प्रिंसिपल स्वराज ग्रोवर ने कहा कि राष्ट्र शक्ति का आधार मातृ शक्ति है। मातृ शक्ति का आधार आर्थिक शक्ति है। आज अनिवार्य आवश्यकता पूरी न होने के कारण अनैतिक भ्रष्टाचार, दुराचार का साम्राज्य है, जिसकी शिकार प्राय: नारी होती है। मौके पर आरटीई एक्टिविस्ट प्रबोध बोली, डॉ. बीआर हस्तीर, सुरेंद्र भनोट, रेखा महाजन, सुलेखा मेहरा, इंदिरा धवन, कश्मीर गिल, हरपाल सिंह, सोनाली मखीजा, जनक जोशी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें