बुद्ध पूर्णिमा पर विश्व शांति की कामना
बुद्ध पूर्णिमा पर साकची बुद्ध मंदिर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की। भगवान बुद्ध से अमन और भाईचारे का वातावरण बनाने का आशीर्वाद मांगा। भगवान बुद्ध की पूजा करके श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुद्ध जयंती समारोह की शुरुआत बौद्ध झंडा फहरा कर की गई।
जमशेदपुर। बुद्ध पूर्णिमा पर साकची बुद्ध मंदिर में जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने विश्व शांति की कामना की। भगवान बुद्ध से अमन और भाईचारे का वातावरण बनाने का आशीर्वाद मांगा। भगवान बुद्ध की पूजा करके श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुद्ध जयंती समारोह की शुरुआत बौद्ध झंडा फहरा कर की गई। इसके बाद पूजा-पाठ हुआ और धर्म सभा हुई। बौद्ध भिक्षु अभय शरण व विद्धप्रिय ने पूजा-पाठ तो कराया ही श्रद्धालुओं को बौद्ध धर्म के बारे विस्तार से बताया।
इस मौके पर पहुंचे विधायक बन्ना गुप्ता ने भी पूजा-पाठ में भाग लिया और भगवान बुद्ध से आशीर्वाद लिया। जयंती समारोह में मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 80 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह रक्त जमशेदपुर ब्लड बैंक को दे दिया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष आनंद सेन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संजीव कुमार बरुआ, दिलीप बरुआ, प्रकाश बरुआ व सुधाकर बरुआ का सराहनीय योगदान रहा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर