केदारनाथ व्यापार सभा अध्यक्ष तिवारी का निधन
केदारनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष किशोरी लाल तिवारी का हृदय गति रुकने से गुप्तकाशी में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष किशोरी लाल तिवारी का हृदय गति रुकने से गुप्तकाशी में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत कई जनप्रतिनिधियों ने शोक जताया है।
73 वर्षीय किशोरी लाल तिवारी केदारनाथ व्यापार सभा अध्यक्ष पद पर पिछले बीस वर्षो से आसीन थे। इसके साथ ही वह केदार सभा के अध्यक्ष व नगर पंचायत सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे। उनके निधन पर रविवार को केदारनाथ में दो घंटे के लिए सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। उनके निधन पर मुख्यमंत्री समेत गढ़वाल सांसद सतपाल महाराज, केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, सांसद प्रतिनिधि श्रीनिवास पोस्ती, नगर कांग्रेस अध्यक्ष केदारनाथ लक्ष्मी नारायण जुगराण, केदार सभा के अध्यक्ष महेश बगवाड़ी, एडवोकेट विजय प्रकाश शुक्ला, अनिल शर्मा, विजय सेमवाल व देवेश शुक्ला सहित कई व्यापारियों ने शोक जताया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर