आशुतोष की ससुराल में कांवड़ का रंग
धर्मनगरी सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् की दिव्य छटा बिखेर रही है। भावना और कामना में शिवशंकर बसे हैं। भक्ति में लीन श्रद्धालु अपने पुनीत लक्ष्य की ओर डग भरते जा रहे हैं। फाल्गुनी कांवड़ यात्रा परम वैभव के शिखर पर विराजमान है।
हरिद्वार, जागरण प्रतिनिधि। धर्मनगरी सत्यम्, शिवम्, सुंदरम् की दिव्य छटा बिखेर रही है। भावना और कामना में शिवशंकर बसे हैं। भक्ति में लीन श्रद्धालु अपने पुनीत लक्ष्य की ओर डग भरते जा रहे हैं। फाल्गुनी कांवड़ यात्रा परम वैभव के शिखर पर विराजमान है। शुरूआती दिनों में धीमी रहने के बाद अब फाल्गुनी कांवड़ यात्रा पूरे रंग में आ गई है। धर्मनगरी में कावंडि़यों का रैला उमड़ा हुआ है। शहर की सड़कों पर कांवडिए डग भरते जा रहे हैं। गंगाद्वार की हृदय स्थली हरकी पैड़ी का नजारा तो और भी अद्भुत है। यहां दूर-दूर तक कांवडि़ए ही नजर आ रहे हैं। गंगाद्वार में बम-बम भोले के जयकारों की गूंज हैं। वापसी के लिए अब चार दिन ही शेष बचे हैं। बीस फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व पर शिवालयों में जलाभिषेक किया जाएगा। सो, कांवडि़यों की आवक और वापसी का क्त्रम तेज हो चुका है। टोली रूप में विचरण कर रहे कांवडि़यों की खूब भरमार देखने को मिल रही है। गुरुवार से धर्मनगरी का नजारा और भी दर्शनीय होगा। कांवडि़यों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। कुल मिलाकर आशुतोष की ससुराल में फाल्गुनी कांवड़ यात्रा का रंग चढ़ा हुआ है और माहौल भक्ति रस से सरोबार है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर