ईश्वर ने ही बचाई मेरी जान
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे संत आसाराम बापू का कहना है कि जो लोग ईश्वर को नहीं मानते, उन्हें भी ईश्वर को अब मान लेना चाहिए क्योंकि वह ईश्वर ही थे, जिन्होंने मेरी जान बचाई। यही ईश्वर के होने का सबसे बड़ा सुबूत है। शुक्रवार को वह एक सत्संग में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
गाजियाबाद। हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे संत आसाराम बापू का कहना है कि जो लोग ईश्वर को नहीं मानते, उन्हें भी ईश्वर को अब मान लेना चाहिए क्योंकि वह ईश्वर ही थे, जिन्होंने मेरी जान बचाई। यही ईश्वर के होने का सबसे बड़ा सुबूत है। शुक्रवार को वह एक सत्संग में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
कविनगर के रामलीला मैदान में आयोजित सत्संग में आसाराम बापू भक्तों के बीच घूम-घूमकर खुद को दिखा रहे थे कि इतनी बड़ी हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद भी उन्हें खरोंच तक नहीं आई। उन्होंने कहा कि उनके साधक बहुत समझदार हैं। वह सिर्फ धर्म को मानते हैं, उसके पीछे छिपे आडंबर को नहीं। आध्यात्म को जिस व्यक्ति ने ग्रहण कर लिया, उसे जीवन की शांति मिल गई। व्यक्ति को आध्यात्म को सकारात्मक दशा में ग्रहण करना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर