Move to Jagran APP

देवपद यात्रा गंगा स्नान को देवप्रयाग पहुंची

हिमाचल प्रदेश से केदारनाथ के लिए निकली देवपद यात्रा बुधवार को गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग संगम पर पहुंची।

By Edited By: Published: Thu, 19 Apr 2012 02:36 PM (IST)Updated: Thu, 19 Apr 2012 02:36 PM (IST)
देवपद यात्रा गंगा स्नान को देवप्रयाग पहुंची

देवप्रयाग। हिमाचल प्रदेश से केदारनाथ के लिए निकली देवपद यात्रा बुधवार को गंगा स्नान के लिए देवप्रयाग संगम पर पहुंची।

loksabha election banner

शिमला जिले की तहसील कोटखायी के वंद्रा, चाम्बी, पड़ास, बडि़याहू, वंद्राभीम देवताओं की यह देव यात्रा हरिद्वार में स्नान के बाद यहां पहुंची। इससे पहले हिमाचल के खोदू, हिरयाणा पिंजारे में देवयात्रा का स्नान किया। रुद्रप्रयाग में स्नान के बाद देवयात्र केदारनाथ पहुंचेगी। देवपद यात्रा के मुखिया बलदेव राज मेहता ने बताया कि यह यात्रा देवताओं के गुरू के निर्देश पर ही चलती है। किस समय कहां जाना यह देव गुरू की तय करते है। देवपद यात्रा में कड़े नियमों का पालन होता है। बारिश हो या बर्फबारी देवयात्रा में न कोई छाता ओढ़ सकता है और न छत नीचे रह सकता है। यात्रा के समापन पर सभी देवता व श्रद्धालु खुले स्थान पर ही रहते है। देवप्रयाग में पवित्र संगम प्रस्थान के बाद देवयात्रा श्रीरघुनाथ मंदिर में पूजा अर्चना के लिए पहुंची। देवपद यात्रा में 35 श्रद्धालु भाग ले रहे है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.