दान-पुण्य का दिन मकर संक्रांति आज
मकर संक्रांति मनाने के लिए महानगर में तैयारी पूरी हो गई है। इस मौके पर मंदिरों में सत्संग व संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे। उधर, इस त्योहार को मनाने के लिए बाजार में बड़े पैमाने पर खरीदारी की जा रही है। जैन स्थानक में होगा सत्संग भोले बाबा रत्नमुनि महाराज जैन युवक संघ की ओर से रविवार को जैन स्थानक, सुंदर नगर में मकर संक्रांति व उमेश (शिमला) जी की जयंती मनाई जा रही है।
लुधियाना, कृष्ण गोपाल। मकर संक्रांति मनाने के लिए महानगर में तैयारी पूरी हो गई है। इस मौके पर मंदिरों में सत्संग व संकीर्तन के कार्यक्रम होंगे। उधर, इस त्योहार को मनाने के लिए बाजार में बड़े पैमाने पर खरीदारी की जा रही है। जैन स्थानक में होगा सत्संग भोले बाबा रत्नमुनि महाराज जैन युवक संघ की ओर से रविवार को जैन स्थानक, सुंदर नगर में मकर संक्रांति व उमेश (शिमला) जी की जयंती मनाई जा रही है।
इस संबंध में शनिवार को राजेश जैन बॉबी व अतुल जैन की अध्यक्षता में एक मीटिंग हुई। इस अवसर पर राजेश जैन ने बताया कि इस मौके पर शीवेंद्र जी महाराज प्रवचन कर श्रद्धालुओं को निहाल करेंगे। इस अवसर पर राजेश जैन (बॉबी) के अलावा महामंत्री संजय जैन, उपाध्यक्ष रमन जैन, कोषाध्यक्ष रजनीश जैन, कपिल जैन, अतुल जैन, अमित जैन, विक्रम जैन आदि उपस्थित थे। संक्राति पर एसएस जैन सभा, शिवपुरी में महासाध्वी सुरुचि जी महाराज प्रवचन करेंगी। दरेसी स्थित, वेद मंदिर में स्वामी निगम बोध तीर्थ की अध्यक्षता आचार्य सत्य नारायण व संस्कृति विद्यालय मंडली द्वारा हवन यज्ञ कराया जाएगा। दंडी स्वामी चौक श्री सिद्धपीठ दंडी स्वामी मंदिर में पंडित राजकुमार की अध्यक्षता में मकर संक्राति मनाया जाएगा।
इस अवसर पर संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष अश्विनी ग्रोवर संकीर्तन करेंगे। इसके अलावा प्राचीन संगला शिवाला, श्री हरिदेव मंदिर, तपोवन आश्रम, श्री दुर्गा माता मंदिर, श्री कृष्ण मंदिर व अन्य मंदिरों में भी मकर संक्रांति पर विशेष-पूजा अर्चना की जाएगी। संक्रांति के दिन सत्संग से मिलता है पुण्य संक्रांति को भारतीय संस्कृति में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इस दिन सत्संग कर भगवान का नाम लेना कल्याणकारी होता है। इसलिए सभी को को इस पावन पर्व का भागीदार बनना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर