Move to Jagran APP

मन बदलो बुरा वक्त भी बदल जाएगा

आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि परमात्मा हर व्यक्ति को प्यार करता है। उसकी कृपा पाने के लिए सक्षम होने की जरूरत है। इसे आप खुद ही विकसित कर सकते हैं।

By Edited By: Published: Thu, 13 Dec 2012 11:18 AM (IST)Updated: Thu, 13 Dec 2012 11:18 AM (IST)

वाराणसी। आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि परमात्मा हर व्यक्ति को प्यार करता है। उसकी कृपा पाने के लिए सक्षम होने की जरूरत है। इसे आप खुद ही विकसित कर सकते हैं। इसके लिए गुरु की शरण में जाना होगा और खुद को योग्य बनाना होगा। शस्त्र-शास्त्र योग्य व्यक्ति के हाथ पड़ने से चमत्कार तो जरूर दिखाएगा। सुधांशु महाराज टाउनहाल के मैदान में बुधवार को आयोजित विराट भक्ति सत्संग को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने विज्ञान और व्यावहारिक ज्ञान को जोड़ते हुए जीने की कला सिखाई। कहा कि विश्वास करिए कि भगवान ने आज तक आपको संभाला है आगे भी संभालेंगे। उस पर भरोसा रखें और अपने कला कौशल का उपयोग करें। इसके लिए हाथ की लकीरों के फेर में पड़ने की आवश्यकता नहीं है। भाग्य और कर्म विधि व्यवस्था से चलते हैं जो घबड़ाकर बैठ गए तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे। मन को निराश न करें, पूरी आशा और विश्वास के साथ निरंतर कर्म करते रहें। इससे भाग्य खुद ही बदल जाएगा। भगवान रास्ता दिखाता है, बस देखने वाला सतर्क होना चाहिए। भगवान पर भरोसा करो खुद पर भी विश्वास रखो। धीर धरो और कर्मवीर बनो। याद रखिए जीवन में आदमी का सबसे बड़ा दुश्मन आलस्य है। यह आदमी को आगे नहीं बढ़ने देता है। मन बदलो बुरा वक्त भी बदल जाएगा। शिव संकल्प लेकर दिन की शुरूआत करने वाला सदैव जीवन में सफल रहता है। उन्होंने कहा कि जो खुशी अपने प्रयासों से मिलती है वही सच्चा सुख है। दूसरों के भरोसे जीने की आदत छोड़नी होगी। चाहे वह बुढ़ापे में बच्चे का सहारा लेने की ही हो। तन स्वस्थ रहे और मन प्रसन्न तो कभी भी निराशा नहीं होगी। इसके लिए समय के साथ काम करने की आदत डालनी होगी। अपनी शक्ति को पहचान कर आगे बढ़ने का अभ्यास करना चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.