जागरण में भेंटों पर झूमे श्रद्धालु
चंद्र नगर सिविल सिटी स्थित मां दुर्गा शक्ति मंदिर की ओर से साप्ताहिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें अशोक राहुल एंड पार्टी ने मां भगवती का गुणगान किया।
लुधियाना। चंद्र नगर सिविल सिटी स्थित मां दुर्गा शक्ति मंदिर की ओर से साप्ताहिक भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें अशोक राहुल एंड पार्टी ने मां भगवती का गुणगान किया। भजन संध्या में ज्योति प्रचंड की रस्म पार्षद पति नरिंदर मल्ली ने की। इस मौके पर श्री गंगाधाम वृद्धआश्रम के संचालक गुरुदेव आनंद अत्री मुख्य अतिथि के रुप में शामिल हुए। गायक राहुल ने रंग बरसे दरबार मैया जी तेरे रंग बरसे भेंट गाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर हंसराज भनोट, राम मूर्ति शर्मा, वाईएस ठाकुर, राम कुमार, रोहित, विनोद कुमार सूद, अविनाश खोसला, महिंदर सिंह, मनीष कुमार, एमएस भनोट आदि उपस्थित हुए। छावनी मोहल्ला श्री दुर्गा शक्ति मंदिर की ओर से तीसरा विशाल भगवती जागरण छावनी मोहल्ला नजदीक पीपल चौक में करवाया गया। इसमें मां भगवती का गुणगान बृजमोहन ढींगरा एंड पार्टी द्वारा किया गया। जागरण में ज्योति प्रचंड की रस्म महामंडलेश्वर स्वामी वेद भारती जी महाराज ने की। इस अवसर पर संत समाज की ओर से अनीता देवा जी भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए विशेष रूप से आए। जागरण में चौधरी मदन लाल बग्गा, प्रहलाद ढल्ल, पार्षद सतीश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आयोजकों की ओर से सभी को स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कृष्ण लाल खरबंदा, विजय कुमार, मोहन लाल, पप्पी नागपाल, बलदेव गुप्ता, नरिंदर पाला व संजय आहूजा आदि उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर