Move to Jagran APP

भगवात स्तुति कर सुधारें जीवन

घर के बुजुर्ग को भगवान की स्तुति करते रहना चाहिए। भगवत कृपा के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं रह जाता है।

By Edited By: Published: Tue, 24 Apr 2012 04:27 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2012 04:27 PM (IST)
भगवात स्तुति कर सुधारें जीवन

पानीपत। घर के बुजुर्ग को भगवान की स्तुति करते रहना चाहिए। भगवत कृपा के बिना जीवन का अस्तित्व नहीं रह जाता है। यह बात जीटी रोड स्थित गोशाला मंदिर में सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा सुनाते हुए आचार्य लालमणि पांडे ने कही। उन्होंने कहा कि भगवान को गाय, गीता व गोपी प्रिय है। लेकिन आज गोवध किया जा रहा है। गीता का संदेश भुलाया जा रहा है। गोपियां सताई जा रही है। भगवत कथा में परीक्षित वंश का परिचय देते हुए लालमणि ने कहा कि परीक्षित की मां उत्तरा, दादी द्रौपदी व परदादी कुंती भी भगवत भक्त रहीं हैं। घर के हर बुजुर्ग को भगवान का सुमिरन करते रहना चाहिए। भीष्म पितामह को मृत्यु शय्या पर भी भगवत का संदेश मिला। मृत्यु के समय संतों के दर्शन से परम लाभ होता है। मनुष्य पर भगवान की कृपा नहीं हुई तो जीवन रखने का अस्तित्व नहीं होता है। वाल्यावस्था से ही मनुष्य को भक्ति करनी चाहिए। भगवान प्रसन्न होंगे तो संसार भी प्रसन्न हो जाएगा।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.