Move to Jagran APP

शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे देवी-देवता

जिला मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की शोभा देवी-देवता बढ़ाएंगे। शिवरात्रि मेला कमेटी ने महोत्सव में भाग लेने के लिए मंडी रियासत के 215 देवी-देवताओं को न्यौता भेज दिया है। मेला कमेटी ने सर्व प्रथम आराध्य श्री देव कमरूनाग को निमंत्रण भेजा है।

By Edited By: Published: Fri, 03 Feb 2012 01:28 AM (IST)Updated: Fri, 03 Feb 2012 01:28 AM (IST)
शिवरात्रि महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगे देवी-देवता

मंडी, जागरण संवाददाता। जिला मंडी के अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की शोभा देवी-देवता बढ़ाएंगे। शिवरात्रि मेला कमेटी ने महोत्सव में भाग लेने के लिए मंडी रियासत के 215 देवी-देवताओं को न्यौता भेज दिया है। मेला कमेटी ने सर्व प्रथम आराध्य श्री देव कमरूनाग को निमंत्रण भेजा है। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर 20 फरवरी को आराध्य देव कमरूनाग मंडी पहुंचेंगे। इसके अलावा मेला कमेटी ने श्रीदेव ढंगाहडू, देवी बगलामुखी, देवी कुकलाह की काश्मीरी, देव विष्णू मतलोड़ा, देवी मुहलू की लक्ष्मी मंशामाई, देव छांझणू, देव छमाहूं, देव विठू नारायण, देव सरोली मारकंडा, देव खंडा मारंडा, देवी मुरहाई की काशमीरी, देवी डाहर की अंबिका, देव कोटलू नारायणगढ़, देव तुंगासी ब्रम्हदेव, देव मांहूनाग तरौर, देव मांहूना भगवानपुर, देव वायला का नारायण, देवी जुफर की जालपा, देवी नरैणवान की जालपा, देवी नरैणवान की अंबिका, देव ग्वाली कामेश्वर, देव वाला कामेश्वर बन्यूरी, देव सूमूनाग, देव गरहल थुनाग, देवी सैहलवाहनी, देव नगलौणी, देव छण्डैल, देव जाल्पू नीरू, देव भग्रोही, देव भूषण वांस, देवी बांस की अंबिका, देवी चतरभुजा, देव चन्जवाला सिद्ध, देव श्याटी नाग, देवी सिघवाहनी, देव पंचवीर, देव लक्ष्मी नारायण, देव, जमलू की छड़ी, देव खुडी जहल, देव कमलाहिया सिद्ध, देव असुर दानू, देव पेखरे का गैहरी, देव बथेरी का गैहरी, देव हुरंग नारायण, देव गढोणी नारायण, देव पशाकोट नारायण, देवी चामुंडा भगवती, देवी चौहर की परमेश्वरी, देवी चतुरभुजा पाली, देव बुढ़ा बिगंल, देवी बुढ़ी भैरवा, देव थटी मडघयाल, देवी घुमावती, देव थलौटी मारकंडा, देवी बालू की जालपा, देव शेषनाग, देव जलौणी गणपति, देवी नाऊ की अंबिका, देव चंडेहिया कामेश्वर, देव टिकरू कामेश्वर, देव टूंडी चडयारी और देव लाझणू का गैहरी सहित 215 देवी-देवताओं को शिवरात्रि मेले में भी आने को न्यौता भेजा है।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.