टेलर का बाहर होना निराशाजनक
यूजीलैंड के कप्तान रोस टेलर के चोटिल होने से दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच एरिक सिमन्स निराश है, लेकिन इस दक्षिण अफ्रीकी का मानना है कि उनकी टीम पांचवें इंडियन प्रीमियर लीग में सही समय पर चरम पर पहुंचने में सफल रहेगी।
कोलकाता। न्यूजीलैंड के कप्तान रोस टेलर के चोटिल होने से दिल्ली डेयरडेविल्स के मुख्य कोच एरिक सिमन्स निराश है, लेकिन इस दक्षिण अफ्रीकी का मानना है कि उनकी टीम पांचवें इंडियन प्रीमियर लीग में सही समय पर चरम पर पहुंचने में सफल रहेगी।
सिमन्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व यहां पत्रकारों से कहा कि हम रोस को यहां चाहते थे क्योंकि हम जानते थे कि महेला जयवर्धने और केविन पीटरसन सत्र के शुरू में उपलब्ध नहीं रहेंगे, लेकिन वह डेयरडेविल्स के अपने साथी [मोर्ने मोर्कल] की गेंद पर चोटिल हो गया। यही आईपीएल की प्रकृति है। आपको रास्ता निकालना होता है, लेकिन यह निराशाजनक है।
उन्होंने कहा कि आईपीएल फर्राटा दौड़ नहीं है। यह एक तरह से मैराथन की तरह है। आपको सही समय पर चरम पर पहुंचना होता है। उम्मीद है कि हमारे साथ ऐसा होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर