Move to Jagran APP

प्रार्थना से स्वस्थ होता है तन-मन

योग में हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बताए गए हैं। इनमें कई ऐसी क्रियाएं हैं, जो हम प्रतिदिन करते हैं। ऐसी ही एक क्रिया है प्रार्थना। प्रार्थना का मानसिक ही नहीं, शारीरिक लाभ भी मिलता है। इसकी पुष्टि वैज्ञानिकों ने भी कर दी है।

By Edited By: Published: Tue, 21 Feb 2012 07:20 PM (IST)Updated: Tue, 21 Feb 2012 07:20 PM (IST)

योग में हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्यायाम बताए गए हैं। इनमें कई ऐसी क्रियाएं हैं, जो हम प्रतिदिन करते हैं। ऐसी ही एक क्रिया है प्रार्थना। प्रार्थना का मानसिक ही नहीं, शारीरिक लाभ भी मिलता है। इसकी पुष्टि वैज्ञानिकों ने भी कर दी है।

loksabha election banner

एक नए शोध के मुताबिक, प्रार्थना करने से शरीर स्वस्थ रहता है और आयु भी बढ़ती है। यही नहीं, प्रार्थना करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में हुए इस शोध में पाया गया कि धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों में कई तरह की बीमारियां होने की आशंका भी कम होती है।

प्रार्थना के अन्य लाभ :

* प्रार्थना करने से मन स्थिर और शांत रहता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

* इससे स्मरण शक्ति और चेहरे की चमक बढ़ती है।

* प्रार्थना से मन में सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है, जिससे मन निरोगी बनता है।

* शोध में पाया गया है नियमित तौर पर ईश्वर का ध्यान करने और प्रार्थना करने से रक्त संचार दुरुस्त रहता है।

* सामूहिक तौर पर प्रार्थना करने से व्यक्ति के मन में एकता का भाव बढ़ता है और अकेलापन दूर होता है।

* धार्मिक स्थल तक पैदल चल कर जाने से व्यायाम भी हो जाता है।

* ताली बजाकर भजन-कीर्तन करने, परिक्रमा करने आदि से ब्लड प्रेशर संतुलित रहता है। यह एक्यूप्रेशर की भी बेहतरीन एक्सरसाइज है।

* प्रतिदिन प्रार्थना करने से व्यक्ति को ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलती है, जिससे एकाग्रता आती है।

* प्रार्थना करने से तनाव कम होता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.