प्रेम की सीढ़ी से ही परमात्मा के दर्शन
लाडोवाल स्थित इक जोत सत्संग घर में मंगलवार को रुहानी सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवचन करते हुए महाराज कमलबीर ने कहा कि हमारे मन पर अनेक प्रकार की मैल चढ़ी हुई है।
लुधियाना। लाडोवाल स्थित इक जोत सत्संग घर में मंगलवार को रुहानी सत्संग का आयोजन किया गया। जिसमें प्रवचन करते हुए महाराज कमलबीर ने कहा कि हमारे मन पर अनेक प्रकार की मैल चढ़ी हुई है। यह मैल बुरे विकारों एवं विचारों की है। हम मानवीय मूल्यों एवं अच्छे गुणों को भूलकर अनेक प्रकार के बुरे कर्मो में फंस चुके हैं। इसी मैल को उतारने के लिए हमें एकता, प्रेम तथा आनंद के रंग की जरूरत है। जब हम लोग प्रेम रंग में रंग जाते हैं, तो हमारा मन निर्मल हो जाता है। हम विकारों से रहित हो जाते हैं और हमें आत्म दर्शन होना शुरू हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्रेम की सीढ़ी चढ़कर हम सीधे परमात्मा तक पहुंच सकते हैं। सत्संग की समाप्ति पर प्रार्थना की गई और प्रसाद वितरण के साथ सत्संग संपन्न हुआ।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर