इंसान में समाप्त हो गए हैं नैतिक मूल्य
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा स्वयंवर पैलेस में श्रीमद्देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया।
अमृतसर। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा स्वयंवर पैलेस में श्रीमद्देवी भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें कथा के अंतिम दिन शिष्या साध्वी विवेका भारती ने अपने प्रवचनों में कहा कि हमारे समाज में इतने गुरु हैं। सभी धर्म और आध्यात्म की बातें करते हैं। इसके बावजूद भी वर्तमान परिवेश में इतनी अराजकता, अशांति और अनीति फैली हुई है। मानव के भीतर नैतिक मूल्य समाप्त हो चुके हैं। मानव एक-दूसरे का शत्रु बन गया है। इसका एक ही कारण है, वह है मानव का धर्म से विमुख हो जाना। धर्म को जानने के बाद ही मनुष्य के भीतर दया, करुणा, प्रेम और सहनशीलता जैसी सद्गुणों का प्राकट्य होता है। आज धर्म की बातें करने वाले लोगों में से तो मानवीय गुण उड़ गए हैं। इस अवसर पर सलोकया भारती ने सुंदर भजनों का गायन किया। इस अवसर पर भारती, चंद्रप्रभा भारती, रेणु भारती एवं दीपिका भारती उपस्थित थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर