Move to Jagran APP

चार धाम: बसों की हड़ताल खुलने से यात्रियों को राहत

हड़ताली बस आपरेटर्स व परिवहन आयुक्त के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान चार धाम के लिए सात बसें ऋषिकेश से रवाना हुई। हड़ताल समाप्त होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

By Edited By: Published: Sat, 05 May 2012 03:49 PM (IST)Updated: Sat, 05 May 2012 03:49 PM (IST)
चार धाम: बसों की हड़ताल खुलने से यात्रियों को राहत

ऋषिकेश। हड़ताली बस आपरेटर्स व परिवहन आयुक्त के बीच सकारात्मक वार्ता के बाद संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने हड़ताल समाप्त कर दी। इस दौरान चार धाम के लिए सात बसें ऋषिकेश से रवाना हुई। हड़ताल समाप्त होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। तीन दिन पूर्व स्टे के आधार पर चलने वाले वाहन स्वामियों के साथ संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति का विवाद हो जाने से रोटेशन ने पर्वतीय क्षेत्र में संचालित होने वाली लोकल सेवाएं और चार धाम बस सेवाएं ठप कर दी थी। स्थानीय प्रशासन के साथ बीते रोज वार्ता विफल रही। इस बीच परिवहन आयुक्त से वार्ता का न्यौता मिलने के बाद समिति ने चार धाम को छोड़ लोकल बस सेवाएं सुचारु कर दी थी। दो दिन तक चार धाम यात्रा पर बसों का संचालन पूरी तरह ठप रहा। सैकड़ों यात्री ऋषिकेश में फंसे रहे। वीरवार को परिवहन आयुक्त के साथ रोटेशन प्रतिनिधिमंडल की वार्ता सफल हो जाने के बाद चार धाम यात्रा मार्ग पर बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। दोपहर बाद बसें चलने से हालांकि लंबे रूट की बसें नहीं जा पाई। चार धाम के लिए सात बसें वीरवार को ऋषिकेश से रवाना हुई। रोटेशन कार्यालय के मुताबिक देर सायं तक शुक्त्रवार को यात्रा पर जाने के लिए बसें बुक कर दी गई हैं। चार धाम के लिए 36, दो धाम बद्री केदार के लिए 10 व बद्रीनाथ के लिए 6 बसों की बुकिंग हो चुकी थी। देर रात तक बुकिंग बढ़ने की संभावना जताई जा रही थी। बसों की हड़ताल खुल जाने से यात्रियों ने राहत महसूस की है।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.