संगम तट की मुस्लिमों ने की सफाई
त्रिवेणी की धारा शनिवार को गंगा जमुनी तहजीब की जीवंतता की साक्षी बनी। प्रयागराज ने भी तहे दिल से अनूठी पहल का दिल खोलकर स्वागत किया। पहल थी, संगम के किनारों की सफाई की। मुस्लिम धर्म के जागरूक लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ा। जलधारा का स्पर्श कर सिर माथे लगाया और जुट गए अभियान में।
कुंभनगर, जागरण संवाददाता। त्रिवेणी की धारा शनिवार को गंगा जमुनी तहजीब की जीवंतता की साक्षी बनी। प्रयागराज ने भी तहे दिल से अनूठी पहल का दिल खोलकर स्वागत किया। पहल थी, संगम के किनारों की सफाई की। मुस्लिम धर्म के जागरूक लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ा। जलधारा का स्पर्श कर सिर माथे लगाया और जुट गए अभियान में। घंटों तक अभियान को रफ्तार के साथ चलाने के बाद त्रिवेणी के इन सेवकों ने जोर का जयघोष किया, साथ ही रच दी सामाजिक समरसता का सुनहरी इबारत।
संगम किनारे गंगा की सफाई करने पहुंचे इन सेवकों ने पहले गंगाजल से वजू किया फिर अमन-चैन की दुआएं मांगी। अगुवाई कर रहे इलाहाबाद गौरव विकास मंच के नेता हसीब अहमद और इरशाद उल्ला खां ने कहा कि हम सभी को शहर में आए अतिथियों का सम्मान करते हुए महाकुंभ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। सफाई अभियान में शामिल कई मुस्लिम भाइयों ने गंगा जल के साथ गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संकल्प लिया। इस प्रयास को जिसने भी देखा, सराहना किए बिना रह ना सका। इस अवसर पर श्रीशचंद दूबे, अफसर महमूद, अयाज अहमद, जावेद अख्तर, मो. राजू, जिशान अहमद, डा. असलम, महताब खां, आशीष मिश्रा, विजय निषाद आदि उपस्थित रहे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर