Move to Jagran APP

आज खुले गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट

मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे गंगोत्री और सवा ग्यारह बजे यमुनोत्री के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही देवभूमि में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मुखबा गांव से गंगा की डोली गंगोत्री धाम केलिए रवाना हो गई है,

By Edited By: Published: Tue, 24 Apr 2012 01:18 PM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2012 01:18 PM (IST)
आज खुले गंगोत्री व यमुनोत्री के कपाट

उत्तरकाशी। मंगलवार पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे गंगोत्री और सवा ग्यारह बजे यमुनोत्री के कपाट खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही देवभूमि में चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। मुखबा गांव से गंगा की डोली गंगोत्री धाम केलिए रवाना हो गई है, जबकि खरसाली गांव से यमुना की डोली मंगलवार को सुबह यमुनोत्री के लिए प्रस्थान करेगी।

loksabha election banner

अक्षय तृतीया पर्व पर पहले यमुनोत्री और फिर गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक दिन पहले मुखबा गांव के गंगा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद गंगा भागीरथी की भोगमूर्ति को डोली में रखकर गंगोत्री धाम की ओर रवाना किया गया। गंगा की डोली के लेकर यात्री दल पैदल भैरोंघाटी तक पहुंचा। यहां रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार को गंगा की भोगमूर्ति को गंगोत्री मंदिर में पहुंचाकर गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।

वहीं, मंगलवार को सुबह आठ बजे शनिदेव की डोली की अगुआई में मां यमुना की भोग मूर्ति उनके शीतकालीन प्रवास व मायके खरसाली गांव (खुशीमठ) से यमुनोत्री के लिए रवाना होगी और सवा ग्यारह बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.