गंगासागर में भी उमड़ा आस्था का सैलाब
बंगाल में गंगासागर मेला अपने चरम पर है। लाखों लोग मकर संक्रांति के पुण्य स्नान के लिए देश-विदेश से आए हुए हैं। इससे तीन किलोमीटर में फैला यह सागर तट धार्मिक नगरी जैसा हो गया है
सागरद्वीप। बंगाल में गंगासागर मेला अपने चरम पर है। लाखों लोग मकर संक्रांति के पुण्य स्नान के लिए देश-विदेश से आए हुए हैं। इससे तीन किलोमीटर में फैला यह सागर तट धार्मिक नगरी जैसा हो गया है। रविवार रात तक करीब पांच लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की सूचना है। तीर्थ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इस बीच गंगासागर में पवित्र डुबकी लगाने का दौर भी चल रहा है।
कपिलमुनि मंदिर के महंत ज्ञान दास ने बताया कि पुण्य स्नान 14 जनवरी की दोपहर 1.13 बजे शुरू होगा, जो 15 जनवरी को दोपहर 1.33 बजे तक चलेगा। गंगासागर मेला इस बार पहले की अपेक्षा काफी जगमगाहट है। इसके कई कारण है, जिसमें प्रमुख यह है कि 34 वर्षो के वामपंथी शासन के बाद तृणमूल कांग्रेस के शासन में मेला रहा है। मेला पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी खास नजर है। बंगाल सरकार इस मेले को पर्यटन स्थल में बदलना चाहती है, जिससे यहां स्थायी निर्माण किए गए हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर