शुरू हो रहा है नवरात्रि
नवरात्र पर्व का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। घट स्थापना के बाद नौ दिन तक देवी पूजन किया जायेगा। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होगी। जगह-जगह देवी जागरण होंगे। इस बार दो दिन होगी नवमी-
नवरात्र पर्व का शुभारंभ गुरुवार से हो रहा है। घट स्थापना के बाद नौ दिन तक देवी पूजन किया जायेगा। पहले दिन शैलपुत्री की पूजा होगी। जगह-जगह देवी जागरण होंगे।
इस बार दो दिन होगी नवमी-
नवरात्र के पहले दिन सर्वार्थ सिद्ध योग होगा। इस दिन अश्रि्वनी नक्षत्र पड़ रहा है। जो बुधवार रात तीन बजे से शुरू हो जाएगा। पं.महेशचंद शर्मा के अनुसार 18 अप्रैल को अष्टमी सुबह 4 बजे से लग जायेगी। जो 19 को सुबह 7 बजे तक रहेगी। उसके बाद नवमी लगेगी। जिससे नवमी 19 और 20 अप्रैल तक रहेगी। लेकिन पूजन को मान्यता केवल 19 को ही मिली है।
घट स्थापना का मुहूर्त-
ज्योतिषाचार्य पूनम वाष्र्णेय के अनुसार घट स्थापना का समय सूर्योदय से लेकर सुबह 9.41 बजे तक है।
वासंतिक नवरात्र गुरुवार से प्रारंभ हो जायेगा। इसके लिए सभी शहरों में काफी जोर-शोर से तैयारी शुरू हो गई है। नवरात्र के अवसर पर मंदिरों एवं घरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पूजा की जायेगी। नवरात्र को लेकर आज घरों में काफी शुद्धता व पवित्रता के साथ साफ-सफाई की गयी।
पण्डित पुनित आलोक छवि एवं पंडित आचार्य विनोद झा वैदिक ने कहा कि 11 अप्रैल यानी गुरुवार को नवरात्र का कलश स्थापित किया जायेगा।
महंत पंडित नागेन्द्र दास ने कहा कि मंदिर में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर कलश स्थापित करने की तैयारी कर ली गयी है। मंदिरों में दिनभर भजन-कीर्तन एवं शाम को भव्य आरती की जायेगी। कलश की स्थापना अभिजीत मुहूर्त में करने की तैयारी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर