पुख्ता होगी ¨वध्यधाम की सुरक्षा
मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। घाटों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विंध्याचल [मीरजापुर]। मां विंध्यवासिनी मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। घाटों पर भी पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
एएसपी सिटी सुनील कुमार सिंह शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर से जुड़ी सभी सातों गलियों का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से भी बात की। उन्होंने बताया कि शनिवार से गंगा के सभी घाटों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी जाएगी। वे ओवरलोड नौका संचालन पर रोक लगाएंगे और दर्शनार्थियों की मदद करेंगे।
मंदिर में पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाने की भी बात एएसपी ने कहीं। बताया कि इसके लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत की जाएगी। स्वीकार किया है कि मंदिर में पुलिस बल बढ़ाना जरूरी है। 2007 के सुरक्षा प्लान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इसके लिए जब अतिरिक्त फोर्स मिलेगी तभी तैनाती संभव हो पाएगी।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मंदिर की सुरक्षा में दो सब इंसपेक्टर, एक खुफिया कर्मी व दर्जन भर पुलिस कर्मियों की ही तैनाती हो सकी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर