Move to Jagran APP

परवान नहीं चढ़ा वैष्णो देवी पैटर्न

जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम तक के इलाके को वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने की कवायद को पंख नहीं लग पा रहे।

By Edited By: Published: Mon, 21 May 2012 05:36 PM (IST)Updated: Mon, 21 May 2012 05:36 PM (IST)
परवान नहीं चढ़ा वैष्णो देवी पैटर्न

बड़कोट। जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम तक के इलाके को वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने की कवायद को पंख नहीं लग पा रहे। यात्रियों को होने वाली परेशानियां योजना में लापरवाही को बयां करने के लिए काफी है। इसका असर यह हो रहा है कि यमुनोत्री धाम से लौटने वाले यात्री एक अच्छे अनुभव के बजाय परेशानियों की यादें लेकर लौटते हैं। चारधाम यात्रा का पहला धाम होने के कारण बेहतर सुविधाओं की दरकार है। 2003-04 में यमुनोत्री धाम को वैष्णो देवी पैटर्न पर विकसित करने की योजना के तहत 3.18 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत भी की गई, लेकिन अभी तक व्यवस्थाएं नहीं बन पाई।

loksabha election banner

जानकी चट्टी से यमुनोत्री धाम तक के पैदल मार्ग पर यात्रियों के लिए वैष्णो देवी की तर्ज पर सुविधाएं विकसित करने के लिए बनी योजना के तहत तान करोड़ से ज्यादा खर्च होने के बावजूद यहां तो ना तो सुविधाएं विकसित हो पाई और ना ही मार्ग दुरुस्त हो पाया। बीते एक दशक में यमुनोत्री आने वाले यात्रियों की तादाद कई गुना बढ़ गया है, ऐसे में यह मार्ग अब दबाव के लिहाज से भी नाकाफी साबित हो रहा है। आए दिन यहां तीर्थयात्रियों को पैदल मार्ग पर जाम से जूझना पड़ता है। भैरों मंदिर से यमुनोत्री धाम तक जाम की समस्या से निजात को वन विभाग के वैकल्पिक मार्गको दुरुस्त करने के लिए भी विभाग एक करोड़ से अधिक खर्च कर चुका है, लेकिन इस मार्ग का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। घोड़े-खच्चरों की आवाजाही ना होने के कारण यात्री मुख्य मार्ग से ही आवाजाही करते हैं।

यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव खिलानंद उनियाल, उपाध्यक्ष रमण प्रसाद उनियाल, पवन उनियाल, मनमोहन आदि का कहना है कि यमुनोत्री विकास के लिए कोई भी सरकार गंभीर नहीं रही। धाम के लिए कोई ठोस और टिकाऊ योजना तैयार नहीं की जा सकी। उन्होंने यमुनोत्री धाम के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग प्रदेश सरकार से की।

पैदल मार्ग का चौड़ीकरण

ओवरहैंग चट्टानों की कटाई

टीन शेड निर्माण

पैदल मार्ग पर रेलिंग

पैदल मार्ग पर टाइल्स

यह है स्थिति

-मार्ग का पर्याप्त चौड़करण नहीं हुआ

-ओवरहैंग चट्टानें अब भी मौजूद

-टीन शेड नहीं लगाए गए

-पूरे मार्ग पर रेलिंग नहीं लगी

-मार्ग के बड़े हिस्से में टाइल्स नहीं

यमुनोत्री धाम में पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने की कवायद लगातार चल रही है। वैष्णो देवी तर्ज पर भी कई कार्य हुए, लेकिन यात्रियों की तादाद भी बढ़ रही है, लिहाजा सुविधाएं बढ़ाना एक चुनौती है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.