Move to Jagran APP

प्रभु के सुमिरन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

शनि मंदिर में गत दिवस शनि देव का शाही स्नान आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते पुजारी सतीश ने कहा कि उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन ईश्वर का नाम जपना चाहिए।

By Edited By: Published: Mon, 11 Jun 2012 01:13 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2012 01:13 PM (IST)
प्रभु के सुमिरन मात्र से दूर होते हैं कष्ट

जींद। शनि मंदिर में गत दिवस शनि देव का शाही स्नान आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते पुजारी सतीश ने कहा कि उन्होंने कहा कि मनुष्य को प्रतिदिन ईश्वर का नाम जपना चाहिए। अनजाने में किए गए पापों से बचने के उपाय का नाम संकीर्तन है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को केवल कर्म करने चाहिए, फल की चिंता नहीं करनी चाहिए, क्योंकि फल देना तो भगवान का काम है। जो व्यक्ति भगवान का सुमिरन सच्चे दिल से करता है, भगवान उसके मन की बात को सुनते हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु को याद करना है तो सच्चे मन से याद करो। सच्चे मन से प्रभु को याद करने पर वे निश्चित रूप से विभिन्न रूपों में दर्शन दे जाएंगे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को बुरे कामों से बच कर सामाजिक कार्यो में सच्चे मन से सेवा करनी चाहिए। सच्ची सेवा करने का फल मनुष्य को अवश्य मिलता है, इसलिए मनुष्य को बुरे कर्मो से दूर रहना चाहिए।

loksabha election banner

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.