गंगा संग्राम: ग्यारह यात्रा दलों ने किया कूच
गंगा मुक्ति महासंग्राम के अन्तर्गत दिल्ली कूच के आहृवान के साथ एक और महत्वपूर्ण कड़ी मंगलवार को उस समय जुड़ गई जब मीडिया की भीड़ और कैमरों के फ्लैश से दूर रहते हुए वीर अर्जुन की भांति सिर्फ लक्ष्य पर निशाना साधे गंगा वीरों की टोलियां 11 राज्यों में जन-जागरण के लिए रवाना हो गई।
वाराणसी। गंगा मुक्ति महासंग्राम के अन्तर्गत दिल्ली कूच के आहृवान के साथ एक और महत्वपूर्ण कड़ी मंगलवार को उस समय जुड़ गई जब मीडिया की भीड़ और कैमरों के फ्लैश से दूर रहते हुए वीर अर्जुन की भांति सिर्फ लक्ष्य पर निशाना साधे गंगा वीरों की टोलियां 11 राज्यों में जन-जागरण के लिए रवाना हो गई। उधर विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक-धार्मिक व स्वयंसेवी संगठनों की ओर से गंगा तपस्या अभियान में अपनी सक्त्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का क्त्रम जारी है। मंगलवार को इन संगठनों की ओर से कहीं जनजागरण अभियान चला तो कहीं तपस्या। कोई सुंदर काण्ड का पाठ करता दिखाई पड़ा तो कोई भजन कीर्तन करते हुए। गंगा से जुड़े सभी 11 राज्यों के लिए 11 दलों के दल नायक का मनोनयन मंगलवार को राजघाट स्थित सर्वसेवा संघ परिसर में गंगा जल बिरादरी के पदाधिकारियों की बैठक में सर्वसम्मित से किया गया। जल बिरादरी के अध्यक्ष जल पुरुष राजेन्द्र सिंह के अनुसार 18 जून से पहले इन सभी 11 राज्यों की राजधानियों में विराट सम्मेलन किए जाएंगे। जल पुरूष ने कहा कि इन सभी राज्यों में माता गंगा के प्रति आस्था रखने वालों की कमी नहीं है। 11 राज्यों के लिए गठित यात्रा दलों के नायकों में बिहार के लिए विजय कुमार व अवनीश मिश्र, यूपी के लिए ईश्वर चंद्र और अरविंद त्रिपाठी, झारखंड के लिए घनश्याम, मध्यप्रदेश के लिए अरुण त्यागी, अरुण तिवारी, धर्मेन्द्र, छत्तीसगढ़ के लिए रमेश, उत्तराखंड के लिए शमशेर सिंह विष्ट, दिल्ली के लिए मास्टर बलजीत सिंह, हरियाणा के लिए सुरेश राठी, हिमाचल प्रदेश के लिए प्रेम और श्रीकृष्ण को यात्रा टोली का नायक बनाया गया है। इस बीच बौद्ध धर्म के भिक्षुओं ने अभियानम् के सार्वभौम संयोजक स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द से तपस्या स्थल पर भेंट कर अपना समर्थन व्यक्त किया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर