संसार को जरूरत है बुद्ध की अ¨हसा
प्रेम, करुणा और शांति का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध की जयंती रविवार को शहर में मनायी गयी। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गयी।
आगरा। प्रेम, करुणा और शांति का संदेश देने वाले महात्मा बुद्ध की जयंती रविवार को शहर में मनायी गयी। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गयी।
बुद्ध जयंती शोभायात्रा समारोह समिति की ओर से शोभायात्रा सायंकाल निकाली गयी, जिसका शुभारंभ नया घेर, जीवनी मंडी पर विधायक स्वदेश कुमार वीरू सुमन ने किया। बैंडबाजों के साथ निकाली इस यात्रा में एक बग्घी में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा थी। यह विभिन्न मार्गों से होती हुई शोभायात्रा चक्कीपाट स्थित बुद्ध बिहार पहुंची, जहां धर्म सभा का आयोजित गयी। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि थे बसपा नेता सुनील चित्तौड़, पूर्व मंत्री अजयशील गौतम, विधायक गुटियारीलाल दुवेश, सरपंच देवीप्रसाद आजाद, करतार सिंह भारतीय, धर्मेद्र सोनी, हेमेंद्र मौर्य, बच्चू सिंह आदि शामिल थे। अतिथियों का स्वागत धर्मवीर शर्मा, प्रमोद कुमार वरुण, जोगेंद्र आनंद आदि ने किया। शोभायात्रा से पूर्व भंते ज्ञान रत्न में वंदना करायी।
बुद्ध विहार प्रबंध समिति की ओर से चक्कीपाट स्थित बुद्ध विहार पर प्रात: शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सुनील चित्तौड़, गुटियारीलाल दुवेश, पूर्व मेयर बेबीरानी मौर्य आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद बुद्ध वंदना की गयी। चौधरी रामगोपाल, शिवचरन लाल मानव, फूल सिंह मौर्य आदि मौजूद थे।
डॉ. अंबेडकर मेला कमेटी के तत्वावधान में राहुल बुद्ध विहार, टेढ़ी बगिया में भगवान बुद्ध का 2556वां त्रिविधि श्याम प्रकाश बोधी की अध्यक्षता में मनाया गया। इस दौरान चन्द्रभान मौर्य, डॉ. यशपाल सिंह, महेन्द्र सिंह, सोहन सिंह आदि मौजूद रहे।
कुशवाहा, शाक्य, मौर्य, सैनी महासभा के तत्वावधान में भगवन गौतम बुद्ध जयंती समारोह प्रताप सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में आवास विकास कॉलोनी सेक्टर आठ में मनाया गया। इस दौरान राजेश कुमार सिंह कुशवाहा, टीकम सिंह शाक्य, अनिल शाक्य आदि शामिल रहे। आदर्श समाज पार्टी के तत्वावधान में बुद्ध जयंती समारोह राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चन्द्रपाल की अध्यक्षता में होटल गोवर्धन में मनाया गया। इस दौरान आरबीएस डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य जवाहर सिंह धाकरे, राजेश कुमार सिंह कुशवाहा आदि शामिल रहे। कुशवाहा महासभा द्वारा जिला कार्यालय पर भगवान बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुंवर प्रेम चन्द कुशवाहा, कमल कुशवाहा आदि शामिल रहे। एलआइसी कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन एलआइसी के मंडल कार्यालय में किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत राम कुशवाहा, दिनेश कुमार, सतीश कुमार, राजेन्द्र सोनकर आदि मौजूद रहे। भारतीय बौद्ध महासभा के तत्वावधान में पूर्व जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह बौद्ध द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नेमीचन्द, गौरीशंकर, मुरारीलाल, उत्तम सिंह, वीरी सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. अंबेडकर जाग्रति सेवा समिति द्वारा झांकी निकालकर भगवान बौद्ध का संदेश दिया गया। वहीं ओशो ध्यान साधना केन्द्र में योग ध्यान कराया गया।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर