विष्णु महायज्ञ में उमड़ी श्रद्घालुओं की भीड़
सबौर प्रखंड अंतर्गत कुरपट पंचायत के शीतला स्थान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को सुबह होते ही श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी।
भागलपुर। सबौर प्रखंड अंतर्गत कुरपट पंचायत के शीतला स्थान मंदिर परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ के तीसरे दिन सोमवार को सुबह होते ही श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर 12 बजे तक करीब पांच हजार लोगों ने पूरे भक्ति भाव से यज्ञ मंडप का परिक्रमा किया और धर्म के भागी बने। यज्ञ परिसर में स्थापित विभिन्न देवी देवताओं के 51 प्रतिमाएं भी स्थापित की गई है। भक्तगण पूरी भक्ति भावना के साथ पूजन कर रहे हैं। यज्ञ समिति के अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि यज्ञ संरक्षक टेकन महंत के दिशा निर्देश में सफलता पूर्वक यज्ञ का सफल संचालन हो रहा है।
सचिव चंद्रशेखर मंडल एवं कोषाध्यक्ष वशिष्ट नारायण यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि यज्ञ में आने वाले भक्तों को कोई कठिनाई न हो इसका खास ख्याल रखा गया है। इसके लिए पेयजल, शौचालय, के अलावा ठहरने के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। पूरे परिसर में रोशनी की व्यापक व्यवस्था की गई है। यज्ञ कार्यकत्र्ताओं को सदैव सचेत रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि पूरे पंचायत वासियों के साथ-साथ समस्त धर्मानुरागियों का यज्ञ की सफलता में तन, मन एवं धन से सहयोग मिल रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर