नेपाल में ऋग्वेद का अंग्रेजी में अनुवाद
करीब 3500 साल पुराने पवित्र ग्रंथ ऋगवेद का संदेश दुनिया भर में पहुंचाने के लिए उसका संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। डॉ प्रसन्ना चंद्र गौतम के नेतृत्व में सात विद्वानों
काठमांडू। करीब 3500 साल पुराने पवित्र ग्रंथ ऋगवेद का संदेश दुनिया भर में पहुंचाने के लिए उसका संस्कृत से अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। डॉ प्रसन्ना चंद्र गौतम के नेतृत्व में सात विद्वानों की टीम ने इस काम को पांच साल में अंजाम दिया। यह अनुवाद चार खंडों में है। चार हजार पेज के इस अंग्रेजी अनुवादित ग्रंथ का मंगलवार को यहां एक समारोह में शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ माओवादी नेता दीनानाथ शर्मा ने विमोचन किया। शर्मा ने कहा, प्राचीन धार्मिक ग्रंथों के दुनिया भर में प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। ये ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं। संस्कृत सिर्फ प्राचीन भाषा नहीं है बल्कि यह विज्ञान है और इसमें ज्ञान का भंडार है। हम भारतीय महाद्वीप के लोगों को अपनी विरासत पर गर्व होना चाहिए।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर