अध्यात्म का रास्ता अपनाएं: कालिंदी भारती
मां भगवती सेवा समिति द्वारा श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड में जारी श्रीमद्भगवद् महापुराण कथा के छठे दिन मानव को विकारग्रस्त मन से आजाद होने को प्रेरित किया गया। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संचालक व संस्थापक आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या कथा व्यास साध्वी कालिंदी भारती ने कहा कि विकार से ग्रस्त होकर इंसान बुराइयों के मकड़जाल में फंस रहा है। इससे बचने के लिए अध्यात्म का रास्ता अपनाना होगा।
जालंधर, जागरण सहयोगी। मां भगवती सेवा समिति द्वारा श्री महालक्ष्मी मंदिर, जेल रोड में जारी श्रीमद्भगवद् महापुराण कथा के छठे दिन मानव को विकारग्रस्त मन से आजाद होने को प्रेरित किया गया। इस दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संचालक व संस्थापक आशुतोष महाराज जी की परम शिष्या कथा व्यास साध्वी कालिंदी भारती ने कहा कि विकार से ग्रस्त होकर इंसान बुराइयों के मकड़जाल में फंस रहा है। इससे बचने के लिए अध्यात्म का रास्ता अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि दर्शन, प्रेम व शांति के साथ भगवान कृष्ण ने समाज को संदेश दिया। इस मौके पर संस्था के प्रधान रमेश सहगल ने सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया व अन्य गणमान्यों को सम्मानित किया। इस मौके पर स्वामी सदानंद, दर्शन बब्बर, हरबंस गगनेजा, जोगिंदरपाल कत्याल, रविंदर खुराना, धर्मवीर भल्ला, एसके खन्ना, वरिंदर बब्बर, संदीप लक्की, राजीव अरोड़ा, सीएम ढींगरा, सतीश सभ्रवाल, चरणजीत नारंग व गुलशन सुनेजा आदि मौजूद थे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर