दुर्गा नवमी पर पूजन, निकाली शोभायात्रा
नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर आगरा के मंदिरों में देवी की विशेष उपासना हुई। घर-घर में दुर्गा पूजन किया गया। नगर में स्थान-स्थान पर भंडारे हुए। जहां पूरे दिन हलुवा, सब्जी और पूड़ी आदि का वितरण किया जाता रहा।
आगरा। नवरात्र के अंतिम दिन महानवमी पर आगरा के मंदिरों में देवी की विशेष उपासना हुई। घर-घर में दुर्गा पूजन किया गया। नगर में स्थान-स्थान पर भंडारे हुए। जहां पूरे दिन हलुवा, सब्जी और पूड़ी आदि का वितरण किया जाता रहा।
आगरा के हाथीघाट स्थित कामच्छा देवी मंदिर पर प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा शक्ति सुशील मंदिर, कालीबाड़ी मंदिर, इंद्रपुरी मंदिर आदि पर भी देवी भक्तों की भीड़ लगी रही। देवी शशि बाला मंदिर, चिल्लीपाड़ा शाहगंज से आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां थी। एक झांकी में देवी शशि बाला विराजमान थीं। विभिन्न मार्गो से होती हुई यह शोभायात्रा लाड़ली कटरा, न्यू शाहगंज स्थित, कृष्ण वाटिका पहुंची, जहां देर रात तक देवी जागरण किया गया।
जल उठी बजरंगवली मंदिर में अखंड ज्योति-
अखंड ज्योति प्र”वलन के साथ हनुमान मंदिर पर उत्सव प्रारंभ हो गया। यहां 6 अप्रैल को हनुमान जयंती मेले का आयोजन किया जायेगा। लंगडे़ की चौकी स्थित हनुमान मंदिर पर दस दिवसीय जयंती उत्सव का शुभारंभ महंत डोरीदास उपाध्याय ने अखंड ज्योति जलाकर किया। रविवार को श्रीमद्भागवत सप्ताह का श्रीगणेश हो गया। भागवत आचार्य गुरु हिमांशुधर शास्त्री [निवासी बद्रीनाथ धाम] ने प्रथम दिन भागवत के महत्व पर प्रकाश डाला। भागवत कथा प्रतिदिन प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक और अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक होगी। मंदिर में हनुमान जयंती उत्सव 6 अप्रैल को मनाया जायेगा। इस दौरान आकर्षक झांकिया सजायी जायेंगी। भागवत की पूर्णाहुति 9 अप्रैल को होगी। 6 अप्रैल को हनुमान जयंती महोत्सव आयोजित किया जायेगा। इस दौरान फूल बंगला सजाकर छप्पन भोग सजाये जायेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर