Move to Jagran APP

आईपीएल 5 का कार्यक्रम घोषित

गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें चरण के शुरूआती मैच में 4 अप्रैल को एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। बीसीसीआई ने आज इसकी घोषणा की।

By Edited By: Published: Fri, 06 Jan 2012 07:39 PM (IST)Updated: Fri, 06 Jan 2012 07:39 PM (IST)
आईपीएल 5 का कार्यक्रम घोषित

मुंबई। गत चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें चरण के शुरूआती मैच में 4 अप्रैल को एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। बीसीसीआई ने आज इसकी घोषणा की।

loksabha election banner

टूर्नामेंट में 9 फ्रेंचाइजी टीमें 12 स्थानों पर कुल 76 मैच खेलेंगी और इसका फाइनल 27 मई को खेला जाएगा। इन 54 दिनों के टी20 टूर्नामेंट के लीग चरण में 72 मैच होंगे जिसमें प्रत्येक टीम अन्य आठ टीमों से घरेलू और उसकी सरजमीं के प्रारूप के आधार पर मैच खेलेंगी। प्ले आफ की मेजबानी बेंगलूर और चेन्नई करेंगे जो पिछले सत्र में फाइनल में पहुंची थीं। बेंगलूर पहले क्वालीफायर और एलीमिनेटर की मेजबानी करेगा जो क्रमश: 22 और 23 मई को होंगे। क्वालीफायर लीग चरण की शीर्ष पर रहने वाली टीम बनाम इस सूची की दूसरी टीम के बीच होगा। एलीमिनेटर में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम भिड़ेगी। चेन्नई में दूसरा क्वालीफायर 25 मई को खेला जाएगा। शहर 27 मई को फाइनल की मेजबानी भी करेगा।

पुणे का नया स्टेडियम [बशर्ते स्टेडियम का कार्य पूरा हो जाए] आईपीएल स्थलों में अपना आगाज करेगा और इसमें पुणे वारियर्स इंडिया के सभी आठ घरेलू मैच आयोजित किए जाएंगे। धर्मशाला, कटक और विशाखापट्टनम में 2-2 मैच खेले जाएंगे। वर्ष 2011 में आगाज करने वाली कोच्चि टस्कर्स केरल पांचवें चरण में भाग नहीं लेगी क्योंकि बीसीसीआई ने पिछले साल सितंबर में फ्रेंचाइजी को करार की शर्तों के उल्लघंन के कारण खत्म कर दिया था।

आईपीएल-5 का कार्यक्रम

4 अप्रैल: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम मुंबई इंडियंस।

5 अप्रैल: कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स।

6 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, राजस्थान रायल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब।

7 अप्रैल: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, डेक्कन चार्जर्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स।

8 अप्रैल: राजस्थान रायल्स बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, पुणे वारियर्स इंडिया बनाम किंग्स इलेवन पंजाब।

9 अप्रैल: डेक्कन चार्जर्स बनाम मुंबई इंडियंस।

10 अप्रैल: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स।

11 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रायल्स।

12 अप्रैल: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम पुणे वारियर्स इंडिया।

13 अप्रैल: कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम राजस्थान रायल्स।

14 अप्रैल: दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, पुणे वारियस इंडिया बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स।

15 अप्रैल: कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम राजस्थान रायल्स।

16 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स।

17 अप्रैल: राजस्थान रायल्स बनाम डेक्कन चार्जर्स, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम पुणे वारियर्स इंडिया।

18 अप्रैल: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स।

19 अप्रैल: डेक्कन चार्जर्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम पुणे वारियर्स इंडिया।

20 अप्रैल: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर।

21 अप्रैल: चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम राजस्थान रायल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम पुणे वारियर्स इंडिया।

22 अप्रैल: मुंबई इंडियंस बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, डेक्कन चार्जस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स।

23 अप्रैल: राजस्थान रायल्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर।

24 अप्रैल: पुणे वारियर्स इंडिया बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम डेक्कन चार्जर्स।

25 अप्रैल: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस, रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।

26 अप्रैल: पुणे वारियर्स बनाम डेक्कन चार्जर्स।

27 अप्रैल: दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम मुंबई इंडियंस।

28 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर।

29 अप्रैल: दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम राजस्थान रायल्स, मुंबई इंडियंस बनाम डेक्कन चार्जर्स।

30 अप्रैल: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स।

1 मई: डेक्कन चार्जर्स बनाम पुणे वारियर्स , राजस्थान रायल्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स।

2 मई: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम किंग्स इलेवन पंजाब।

3 मई: पुणे वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस।

4 मई: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम डेक्कन चार्जर्स।

5 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पुणे वारियर्स, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम राजस्थान रायल्स।

6 मई: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स , रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम डेक्कन चार्जर्स।

7 मई: दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स।

8 मई: पुणे वारियर्स बनाम राजस्थान रायल्स, डेक्कन चार्जर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब।

9 मई: मुंबई इंडियंस बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर।

10 मई: राजस्थान रायल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स।

11 मई: पुणे वारियर्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर।

12 मई: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स।

13 मई: राजस्थान रायल्स बनाम पुणे वारियर्स इंडिया, किंग्स इलेवन पंजाब बनाम डेक्कन चार्जर्स।

14 मई: रायल चैलेंजर्स बेंगलूर बनाम मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइटराइडर्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स।

15 मई: दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब।

16 मई: मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स।

17 मई: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स, दिल्ली डेयरडेविल्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर।

18 मई: डेक्कन चार्जर्स बनाम राजस्थान रायल्स।

19 मई: किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वारियर्स इंडिया बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स।

20 मई: डेक्कन चार्जर्स बनाम रायल चैलेंजर्स बेंगलूर, राजस्थान रायल्स बनाम मुंबई इंडियंस।

प्ले आफ:

22 मई: पहला क्वालीफायर [पहले स्थान और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच]

23 मई: एलीमिनेटर [तीसरे स्थान और चौथे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच]

25 मई: दूसरा क्वालीफायर [एलीमिनेटर का विजेता बनाम पहले क्वालीफायर में हारने वाली टीम]

27 मई: फाइनल [पहले और दूसरे क्वालीफायर की विजेता]

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.