हाथी के हमले में दो महिलाएं जख्मी
जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : कुआरमुंडा प्रखंड के कचारु पंचायत के टांगरानी जंगल में श
जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर :
कुआरमुंडा प्रखंड के कचारु पंचायत के टांगरानी जंगल में शुक्रवार की दोपहर को हाथी के हमले में दो महिलाएं जख्मी हो गई। दोनों को इलाज के लिए राउरकेला सरकारी अस्पताल भेजा गया है। उनके साथ गई दो अन्य महिलाएं बाल बाल बच गई।
कचारु के झारबेड़ा गांव की चार महिलाएं शुक्रवार की दोपहर को लकड़ी काटने के लिए टांगरानी जंगल में गई थी। जंगल में आठ दस हाथियों के झुंड से उनका सामाना हो गया। झुंड में से एक दंतैल हाथी निकलकर महिलाओं पर टूट पड़ा। गांव की 35 वर्षीय फिरोमिना ¨मज को सूंड से उठाकर दूर फेंक दिया जबकि 24 वर्षीय प्रतिमा ¨कडो भागने के क्रम में जख्मी हो गई। दो अन्य महिलाएं किसी तरह भाग कर गांव पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम वाहन लेकर जंगल में पहुंची एवं दोनों घायल महिलाओं को पहले कुआरमुंडा अस्पताल फिर राउरकेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया। गांव के निकट जंगल में हाथियों के होने से ग्रामीण आतंकित हैं। वन विभाग से इन्हें शीघ्र खदेड़ने एवं घायलों का मुफ्त में इलाज करने व मुआवजा देने की मांग की है।