संत रविदास की जयंती मनी
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़ : सुंदरगढ़ जिला रोहिदास संघ की ओर से शुक्रवार को संत रवि
जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़ :
सुंदरगढ़ जिला रोहिदास संघ की ओर से शुक्रवार को संत रवि दास की जयंती मनाई गई। लहुरीढिपा स्थित संघ कार्यालय में आयोजित समारोह में संत की वाणी एवं जीवनी से प्रेरणा लेकर काम करने का आह्वान किया गया। इस समारोह में संघ से जुड़े सदस्य एवं संत रविदास के अनुयायी जुटे थे।
इस अवसर पर सुरेंद्र रोहिदास ने संत रवि दास की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने संत रविदास की वाणी का उल्लेख करते हुए कहा कि पवित्र मन एवं पवित्र आत्मा होने से सबकुछ हो सकता है। वहीं मोहन रोहिदास ने सद्ज्ञान के बारे में जानकारी प्रदान की। अन्य लोगों में सुखर रोहिदास, योगेंद्र रोहिदास, युगेश्वर रोहिदास, नर¨सह रोहिदास, सुकांत रोहिदास, बैकुंठ रोहिदास, अमृत मिरी शामिल थे। अंत में युगेश्वर रोहिदास ने धन्यवाद दिया।