Move to Jagran APP

कलुंगा में पढ़ाई कर चुकी हैं रमादेवी महिला विवि की नई कुलपति

राउरकेला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कलुंगा कुछ ि

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 02:46 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 02:46 AM (IST)
कलुंगा में पढ़ाई कर चुकी हैं रमादेवी महिला विवि की नई कुलपति
कलुंगा में पढ़ाई कर चुकी हैं रमादेवी महिला विवि की नई कुलपति

जागरण संवाददाता, सुंदरगढ़ : राउरकेला से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित कलुंगा कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का सफल किडनी प्रत्यारोपण करने वाले पद्मश्री डॉ. मुकुट ¨मज के कारण पूरे देश में चर्चा का केंद्र बना था। अब राज्य की प्रथम महिला विश्वविद्यालय की कुलपति पद्मजा मिश्र की वजह से कलुंगा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। कुलपति पद्मजा मिश्र राउरकेला के पास स्थित कलुंगा हाईस्कूल में तीन वर्ष तक पढ़ाई कर चुकी हैं। जिससे यहां के निवासियों में हर्ष देखा जा रहा है। ओडिशा में वर्ष 2015 में प्रथम महिला विश्वविद्यालय रमा देवी विश्वविद्यालय की स्थापना होने के बाद प्रो. पद्मजा मिश्र ने ओएसडी के रूप में यहां पदभार ग्रहण किया था। 2016 में उन्हें एक वर्ष के लिए इस विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया गया था। वहीं दो दिन पूर्व इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल डॉ. एससी जमीर ने उन्हें तीन वर्ष के लिए स्थायी कुलपति के रूप में नियुक्ति दी है। इसके लिए तीन प्रत्याशियों का साक्षात्कार लेने के बाद प्रो. पद्मजा मिश्र का चयन किया गया। अध्यापन के क्षेत्र में 33 वर्ष का अनुभव रखने वाली प्रो. मिश्र के 30 राष्ट्रीय शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्हें कॉमन वेल्थ फैलोशिप समेत विश्व बैंक, दक्षिण एशिया शोध फैलोशिप भी मिल चुका है। नई नियुक्ति के बाद प्रो. मिश्र ने कहा है कि अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ चुकी है। वे राज्य के इस महिला विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की दिशा में काम करेंगी। जो भी काम बाकी हैं, उसे पूरा करने की दिशा में काम किया जाएगा। छात्राओं की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने समेत प्राध्यापकों की कमी पूरी करने, सरंचनात्मक विकास, छात्राओं के दक्षता विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.