महिलाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान
राजगांगपुर : राजगांगपुर रेलवे साई¨डग के पास रहने वाली महिलाओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ राजगांग
By Edited By: Published: Sat, 31 Dec 2016 06:38 PM (IST)Updated: Sat, 31 Dec 2016 06:38 PM (IST)
राजगांगपुर : राजगांगपुर रेलवे साई¨डग के पास रहने वाली महिलाओं ने स्वच्छ एवं स्वस्थ राजगांगपुर के लिए अपनी कालोनी में नियमित सफाई अभियान का संकल्प लेकर महीने में दो बार कालोनी के आस पास की सफाई करने का बीड़ा उठाया है। शुक्रवार को मुहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाया। मुहल्ले से सफाई अभियान को आगे बढ़ाकर रेलवे साइ¨डग कालोनी के रास्ते पर पड़े कचरे की सफाई की। अभियान में स्थानीय महिलाओं ने भी योगदान किया। लोगों से अपना क्षेत्र साफ रखने की अपील की गयी। कमेटी ने नियमित अभियान चलाने पर जोर दिया। महिलाओं ने सफाई के साथ स्थानीय दुकानदारों और लोगों से सफाई व्यवस्था में सहयोग की कामना की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें