श्रम शक्ति कालेज में श्रमिकों का बड़ा योगदान
जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर : श्रम शक्ति कॉलेज बीरमित्रपुर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूम
जागरण संवाददाता, बीरमित्रपुर :
श्रम शक्ति कॉलेज बीरमित्रपुर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि गांगपुर लेवर यूनियन के महासचिव संदीप कुमार मिश्र ने बताया कि 1979 में पूर्व सांसद गांगपुर लेवर यूनियन विनय कुमार महंती के प्रयास से इसकी स्थापना हुई थी, इसी कारण इसका नाम भी श्रम शक्ति कालेज रखा गया था। इसमें बीएएसएल के श्रमिकों का बड़ा योगदान है। उन्होंने अच्छी पढ़ाई कर इसका नाम रोशन करने एवं श्रमिकों के सपने को साकार करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई के लिए बीएसएल श्रमिकों ने अपने वेतन से कालेज की स्थापना के लिए राशि संग्रह किया था। 37 साल में यह कॉलेज अब अपने मुकाम तक पहुंचा है। यहां कला साथ दो साल से विज्ञान की पढ़ाई होने से विद्यार्थियों को शहर में ही पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है। सम्मानित अतिथि नगरपाल मंजू एक्का, एमडी साइद आलम, रोहित कुमार दीप ने भी अपने विचार रखे और इसके विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही। कालेज के प्रभारी ¨प्रसिपल नमन चौधरी ने अतिथियों का परिचय प्रदान करने के साथ ही स्वागत किया। कॉलेज यूनियन के अध्यक्ष सकीब रजा ने कॉलेज में कॉमनरूम, साइकिल स्टैंड, खेल मैदान होने की बात कही। अंत में ओडिया प्राध्यापक डा. महेन्द्र कुमार महलिक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों के द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कॉलेज स्टूडेंट यूनियन की उपाध्यक्ष रिमा निकिता किरो, महासचिव राहुल तिवारी व अन्य कार्यकर्ताओं ने इसमें सहयोग किया।