ट्रेलर की ठोकर से छात्र की मौत, शोक
बीरमित्रपुर : कुमझरिया स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र की शुक्रवार को ट्रेल कर ठोकर से मौत हो गई। ट्रे
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 06:38 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 06:38 PM (IST)
बीरमित्रपुर : कुमझरिया स्कूल के आठवीं कक्षा के छात्र की शुक्रवार को ट्रेल कर ठोकर से मौत हो गई। ट्रेलर चालक ने कुआरमुंडा पुलिस चौकी में आत्म समर्पण किया। घटना को लेकर इलाके में शोक है। स्कूल के निकट गति अवरोधक लगाने की मांग स्थानीय लोगों ने की है।
शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे स्कूल की छुट्टी बाद बीजा बहाल निवासी आठवीं कक्षा का छात्र सुदीप तिर्की घर के लिए निकला था। तेज गति से बीरमित्रपुर की ओर से आ रही एक ट्रेलर ने ठोकर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय सामल उसे लेकर आइजीएच के गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस दुर्घटना जनित मामला दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें