मधुमक्खी के हमले में तीन घायल
बीरमित्रपुर: हाथीबाड़ी थाना अंचल के कंदरकेला गांव में मधुमक्खी के हमले में तीन व्यक्ति घायल हो गए। ज
By Edited By: Published: Fri, 31 Oct 2014 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 31 Oct 2014 06:24 PM (IST)
बीरमित्रपुर: हाथीबाड़ी थाना अंचल के कंदरकेला गांव में मधुमक्खी के हमले में तीन व्यक्ति घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कंदरकेला गांव में गुरुवार की दोपहर के समय मांगरी सिंह, मिली सिंह तथा सोमारी सिंह खेत में धान काट रहे थे। धान काटकर एक स्थान पर जमा करने के बाद वे लोग शाम के समय वापस लौट रहे थे। वापस लौटने के क्रम में मधुमक्खियों ने हमला करने से वे तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए पहले हाथीबाड़ी अस्पताल में लाया गया। वहां पर प्राथमिक चिकित्सा के बाद राउरकेला सरकारी अस्पताल स्थानांतरित किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें