नवविवाहिता समेत दो की मौत
संबलपुर : जिले के जमनकिरा और सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई। मृ
संबलपुर : जिले के जमनकिरा और सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में से एक नवविवाहित भी है जिसका विवाह दस दिन पहले हुआ था। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।
जमनकिरा थाना अंतर्गत बुढ़ीकुटेन गांव के 25 वर्षीय अजीत साहू का विवाह दस दिन पहले ही हुआ था। गांव में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर कुछ दिन पहले जल गया था जिसकी वजह से बिजली की सप्लाई बंद थी। बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर तीन बजे अजीत अपने कमरे में था और भारी गर्मी और उमस से अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। वह अचेत सा हो गया था। उसकी यह हालत देख परिवारवाले उसे इलाज के लिए संबलपुर सदर अस्पताल ले आए, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाम के समय जब उसकी मौत की खबर पत्नी को मिली तो उसका भी बुरा हाल हो गया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद उसके शव को गांव के शमशान में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वही शुक्रवार को सदर थाना अंतर्गत बड़तुरांग गांव के निकट नहर में नहाने के दौरान डूब जाने से मानेश्वर गांव के मंटू महापात्र की मौत हो गई। मंटू अपने एक साथी के साथ बड़तुरांग गांव गया था। वहां से वापस लौटते समय मंटू एक नहर से नहाने के लिए उतरा था और डूबने लगा था। उसके साथ की पुकार सुनकर कुछ लोग नहर में डूबते मंटू को बाहर निकालकर इलाज के लिए संबलपुर सदर अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंटू के शव का भी शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया।