Move to Jagran APP

महिला नक्सली सावित्री मुर्मू ने किया सरेंडर

पश्चिम और उत्तर ओडिशा के पांच जिलों में पिछले दस वर्षो से सक्रि

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Jun 2017 06:41 PM (IST)Updated: Tue, 27 Jun 2017 06:41 PM (IST)
महिला नक्सली सावित्री मुर्मू ने किया सरेंडर
महिला नक्सली सावित्री मुर्मू ने किया सरेंडर

जागरण संवाददाता संबलपुर : पश्चिम और उत्तर ओडिशा के पांच जिलों में पिछले दस वर्षो से सक्रिय क¨लगनगर डिवीजन की महिला नक्सली सावित्री मुर्मू उर्फ कुनी ने मंगलवार को देवगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक सारा शर्मा के समक्ष आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा में शामिल होने की इच्छा जताई।

loksabha election banner

कुनी के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार सावित्री को लाभ मिलेगा। और उसे समाज के मुख्य धारा में शामिल करने का हरसंभव प्रयास व सहयोग किया जाएगा।

देवगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्योंझर जिला के तेलकोई थाना अंतर्गत कृष्णपुर गांव की सावित्री मुर्मू उर्फ कुनी चौथी कक्षा की पढ़ाई के बाद वर्ष 2008 में क¨लगनगर डिवीजन में शामिल होकर रीजनल कमांडर सुशील उर्फ बसंत के साथ मिलकर काम करने लगी। जबकि वर्ष 2010 में उसने नक्सली प्रशिक्षण प्राप्त किया अैार रायफल के साथ चलने लगी। इसी वर्ष दैतारी थाना के सहायक सब इंस्पेकटर उमेश मरांडी अपहरण घटना में भी वह शामिल थी। जाजपुर जिला के कलियापानी थाना क्षेत्र में वर्ष 2011 में हुए पुलिस के साथ मुठभेड़ में भी कुनी शामिल थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.