जीवंत झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र
देशप्रेमी संस्था वी केयर एसोसिएशन की ओर से ओपीएम मैदान में ध्वजारोहण के बाद
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 02:45 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 02:45 AM (IST)
ब्रजराजनगर : देशप्रेमी संस्था वी केयर एसोसिएशन की ओर से ओपीएम मैदान में ध्वजारोहण के बाद जीवंत झांकियां निकाली गई, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। एक वाहन में भारत माता के रूप में सजी बालिका के साथ हिन्दू, मुस्लिम, सिख एवं इसाई के वेश मे सजे चार बच्चे थे तो दूसरे वाहन में महात्मा गांधी के रूप में बच्चे, खेती करता किसान एवं सरहद पर लड़ते सैनिक को दिखाया गया था। इन झांकियों के माध्यम से भारत माता की खुशियों के लिए सभी धर्म, जाति एवं संप्रदायों को मिल जुलकर रहने का संदेश दिया गया। इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष जिनिथ समद, उपाध्यक्ष अशोक कर, सचिव चंदन विश्वाल, सह सचिव सुशांत नायक तथा कोषाध्यक्ष रंजीत कर व सदस्यों की अहम भूमिका रही।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें