संबलपुर आइजी सुशांत नाथ को राष्ट्रपति पदक
राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में संबलपुर में पदस्थ
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 02:46 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 02:46 AM (IST)
संबलपुर : राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में संबलपुर में पदस्थ उत्तरांचल पुलिस आइजी सुशांत नाथ को मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान कर सम्मानित किया। इससे पूर्व 2009 में भी सुशांत नाथ उत्कृष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त कर चुके हैं। 1993 बैच के आइपीएस अधिकारी नाथ संबलपुर समेत ओडिशा के कई जिलों में कार्यरत रह चुके है। वर्ष 2003 के दौरान संबलपुर जिला में नक्सली दमन में उन्हें बड़ी सफलता मिली थी। मूलत: ढेंकानाल जिला के निवासी सुशांत नाथ ओडिशा विजिलेंस अधीक्षक, भुवनेश्वर-कटक अतिरिक्त पुलिस आयुक्त और ओडिशा पुलिस मुख्यालय में डीआइजी के रूप में कार्य कर चुके हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें