शहर के कई क्षेत्रों में पसरा रहता है अंधेरा
जागरण संवाददाता, संबलपुर : स्मार्ट सिटी के दौड़ में शामिल पश्चिम ओडिशा के मुख्य शहर और
जागरण संवाददाता, संबलपुर : स्मार्ट सिटी के दौड़ में शामिल पश्चिम ओडिशा के मुख्य शहर और महानगर निगम का दर्जा हासिल कर चुके संबलपुर के लिए यह विडंबना ही है कि रात के समय शहर के आधे से अधिक इलाकों की गलियां व सड़कों पर अंधेरा पसरा रहता है। जिसे देखकर किसी कस्बे का भ्रम होने लगता है।
महानगर निगम का दर्जा मिलने के बाद भी संबलपुर की हालत में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। जबकि कथित विकास के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है। रात के समय लावारिस कुत्तों की वजह से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है जबकि इन कुत्तों को पकड़ने के लिए लाखों रुपये के वाहन और उपकरण धूल फांक रहे हैं। इस बारे में पूछे जाने पर महानगर निगम के आयुक्त विमलेंदु राय ने कहा कि लावारिस कुत्तों की नसबंदी का जिम्मा पशु अस्पताल को दिया गया है। लेकिन अब तक कितने कुत्तों की नसबंदी की गई और इसके बावजूद कुत्तों की बढ़ती आबादी का कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। वही शहर के प्रमुख चौराहों में लगी हाईमास्ट लाइट भी अधिकांश दिन जलती ही नहीं हैं।