भाजपा जिलाध्यक्ष के पुत्र पर जानलेवा हमला
जागरण संवाददाता, संबलपुर : बरगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण साहू के पुत्र संजय साहू और उसके
जागरण संवाददाता, संबलपुर : बरगढ़ भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण साहू के पुत्र संजय साहू और उसके दो साथियों पर रविवार की आधी रात को जानलेवा हमला हुआ। हमलावरों के निशाने पर संजय था, जिस पर लाठी डंडे और भुजाली से हमला किया गया। संजय को गंभीर रूप से घायल अवस्था में इलाज के लिए बुर्ला स्थित मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोप है कि यह हमला हाल ही में सरपंच का चुनाव जीते एक प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने किया। पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल कर रही है। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव में भाजपा को मिली सफलता से नाराज होकर विरोधी दल समर्थित सरपंच ने यह हमला किया।
पुलिस के अनुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष का अपना घर बरगढ़ जिले के गाईसिलेट थाना अंतर्गत करिमुंडा गांव में है। रविवार की आधी रात को जिलाध्यक्ष का पुत्र संजय अपने दो साथियों के साथ वापस गांव लौट रहा था तभी आधे रास्ते में उन्हें रोककर हमला किया गया।