नलिनी महंती के निधन पर जताया शोक
By Edited By: Published: Sat, 21 Apr 2012 05:45 PM (IST)Updated: Sat, 21 Apr 2012 05:45 PM (IST)
संबलपुर : राज्य के वरिष्ठ नेता नलिनी महंती के निधन पर ओडि़शा उद्वहन सिंचाई के अध्यक्ष इंजीनियर रोहित पुजारी ने शोक व्यक्त किया है। श्री पुजारी ने नलिनी महंती घनिष्ठ सहयोगी बताते हुए कहा कि ओडि़शा की राजनीति में युवाओं को सक्रिय करने में उनके सलाह महत्वपूर्ण रहे। महंती खुद एक युवा संगठक और अपनी राजनीति दृष्टिकोण की वजह से मुख्यमंत्री बीजू पटनायक के चहेतों में शामिल रहे। उनके निधन से न केवल केंद्रापाड़ा जिला बल्कि समूचे ओडि़शा ने एक महान राजनेता को हमेशा के लिए खो दिया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें