बाढ़ से चार लाख 79 हजार प्रभावित
संबलपुर : उत्तर ओडिशा के स्वर्ण रेखा, बुढ़ालंग, वैतरणी नंदी में बाढ़ की वजह से चार लाख 70 हजार लोग प
By Edited By: Published: Fri, 31 Jul 2015 07:42 PM (IST)Updated: Fri, 31 Jul 2015 07:42 PM (IST)
संबलपुर : उत्तर ओडिशा के स्वर्ण रेखा, बुढ़ालंग, वैतरणी नंदी में बाढ़ की वजह से चार लाख 70 हजार लोग प्रभावित है। शुक्रवार को इन नदियों और इनकी शाखा नदियों का जलस्तर खतरे के संकेत से भले ही नीचे है। लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्या कम नहीं हुई है। विशेष राहत आयुक्त के अनुसार केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, केंद्रपाड़ा, भद्रक और जाजपुर जिले के 15 ब्लाक के 593 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। प्रभावित लोगों के राहत व बचाव कार्य में तेजी लाई गई है। बावजूद इसके बाढ़ से तीन लोगों की मौत और एक के लापता होने की खबर है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें