वेदव्यास में आध्यात्मिक महोत्सव कल से
राउरकेला : भारतीय संस्कृति सुरक्षा समिति एवं वेदव्यास ट्रस्ट की ओर से शंख कोयल व सरस्वती नद
राउरकेला : भारतीय संस्कृति सुरक्षा समिति एवं वेदव्यास ट्रस्ट की ओर से शंख कोयल व सरस्वती नदी के संगम पर शिवरात्रि के मौके पर पहली बार 24 फरवरी से सप्ताह व्यापी वेदव्यास आध्यात्मिक महोत्सव का आयोजन किया गया है।
गायत्री परिवार, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, आर्ट ऑफ लि¨वग, योग वेदांत सेवा समिति, आर्य समाज, भारत स्वाभिमान, इस्कान, क्रिया योग, सत्य साईं सेवा संघ, हिन्दू जागरण जागृति समति, मानव उत्थान सेवा समिति, मानस परिषद, भरसा, सप्त बलिदानी स्मृति समिति समेत अन्य संगठनों के प्रयास से साहित्य, स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी, सारंस्कृतिक कार्यक्रम, गोष्ठी आदि का कार्यक्रम होगा। घृत यज्ञ, नाम संकीर्तन, योग व्यायाम, भजन कीर्तन, आध्यात्मिक फिल्म प्रदर्शन, वेद पाठ, बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिता होगी तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। ये कार्यक्रम 24 फरवरी से 2 मार्च तक तक चलेगा।