कल्पतरू आश्रम में निष्ठा का पौधरोपण
जागरण संवाददाता, राउरकेला: शहर की स्वंयसेवी संस्था निष्ठा की ओर से पर्यावरण सुरक्षा के
जागरण संवाददाता, राउरकेला:
शहर की स्वंयसेवी संस्था निष्ठा की ओर से पर्यावरण सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की है। इसके तहत रविवार को छेंड पेट्रोल पंप के पास स्थित कल्पतरू आश्रम में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 150 से भी ज्यादा छायादार एवं औषधीय पौधे लगाए गए। इस कार्यक्रम में अन्य स्वयंसेवी संगठनों से जुड़े लोगों ने शामिल होकर पौधरोपण कार्यक्रम में सहयोग किया। .इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राउरकेला चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष सुनील कयाल, सम्मानित अतिथियों में लायंस क्लब ऑफ कलुंगा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जैन, राउरकेला जागरण मंच के अध्यक्ष ¨रकू सामल, महासचिव अफरोज अहमद आदि ने शामिल होकर पर्यावरण सुरक्षा के लिए पेड़-पौधों की महता पर प्रकाश डाला। वहीं आगामी पी़ढ़ी को एक स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में आश्रम से जुड़े परशुराम पंडा समेत निष्ठा के सचिव नरेन दास, प्रशांत दास, सुशांत महंती, विश्वरंजन सामल, भास्कर, सुजाता दास, नीटू महंती आदि का सहयोग रहा।